लातेहार, मार्च 20 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पर्यटन विकास,आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं खेल गतिविधियों के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान नेतरहाट क्षेत्र अंतर्गत सभी होटल, लॉज एवं होम-स्टे के निबंधन एवं उपयोगिता शुल्क निर्धारण हेतु समिति गठन का निर्णय लिया गया। साथ ही पर्यटन क्षेत्र में पारदर्शिता एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। नेतरहाट क्षेत्र में पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन करते हुए उन्हें व्यवस्थित रूप से संचालित करने तथा यातायात नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने हेतु भी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.