पर्यटन विभाग से दो साल बाद भी गेट पर नहीं लगा गुबंद
चंदौली, मई 16 -- सकलडीहा। सकलडीहा में मुख्यमंत्री पयर्टन विभाग की ओर से 50 लाख की लागत से मंदिर से लेकर घाट और गेट का सुंदरीकरण कराया गया था। सड़क चौड़ीकरण के दौरान मंदिर गेट को तोड़ दिया गया। दो साल बाद भी मंदिर गेट का निर्माण तो दूर गुबंद भी नही लगाया गया। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। मंदिर गेट का सुंदरीकरण की मांग उठाया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव, अशोक कुमार, अमित कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, अरविदं राजभर, रतेन्द्र राजभर, मोनू चौधरी ने जिला प्रशासन से मंदिर गेट का निर्माण कराये जाने की मांग किया है। इस बाबत कुंदन राज कपूर ने बताया कि अधूरा पड़े सभी कार्यो को शीघ्र ही पूरा पूरा कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- ध्वस्त सड़क के साथ वाल्मीकि नदी में होगा रपटा निर्माण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.