नैनीताल, अप्रैल 29 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला पर्यटन विभाग ने पर्यटन सीजन से पहले सख्ती बरतते हुए जिले के होटल और होमस्टे का निरीक्षण शुरू कर दिया है। नियमों का उल्लंघन करने पर 52 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया है।मंगलवार को पर्यटन विभाग की ओर से 20 होम स्टे का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 15 इकाइयां मानकों के अनुरूप संचालित मिलीं, जबकि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की गई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी बताया कि बिना पंजीकरण संचालन पर चार होम स्टे इकाइयों पर प्रति इकाई 10,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इसके साथ ही सीजन शुरू होने से पहले ही जिले में अब तक होमस्टे में संचालक का निवास न होने के नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए नैनीताल जिले में 52 होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- प्रोवि...