इटावा औरैया, जून 22 -- इटावा। शहर के नीलकंठ मंदिर के बाहर लाल पत्थरों का एक ऊंचा प्रवेश द्वार बनाया गया है। जिसके निर्माण के एक साल बाद ही पत्थर टूट कर गिरने लगे थे। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने इस खबर को शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ऐसे में पर्यटन विभाग की ओर से खबर को गंभीरता से लेते हुए टूटे हुए पत्थरों की मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया गया है।

मरम्मत कार्य इसके अलावा जिन पत्थरों पर फासनर नहीं लगाए गए थे। उनमें फासनर लगाकर मजबूत कर दिया गया है। जिला पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से जिले के धार्मिक स्थलों के सौंदरीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके साथ ही कई अन्य प्रोजेक्ट भी जिले में संचालित हो रहे हैं। ऐसे में किसी भी प्रोजेक्ट में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता। लिहाजा जो प...