अयोध्या, फरवरी 3 -- अयोध्या संवाददाता। क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय में तैनात लिपिक के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर मृतक आश्रित में नौकरी हासिल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट उसके सगे भाई ने अदलात के आदेश पर दर्ज कराई है। धमकाने और मारपीट का भी आरोप लगाया है। बताया गया कि कोतवाली के देवकाली क्षेत्र स्थित नीलगोदाम मोहल्ला निवासी क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात राज बख्श यादव के सात फरवरी 2012 को निधन के बाद मृतक आश्रित पर उनके बेटे अमरेश यादव की नियुक्ति हुई थी। अमरेश के सगे छोटे भाई रितेश कुमार यादव का आरोप है कि लिपिक पद पर अमरेश ने बड़े भाई राकेश के फर्जी शपथपत्र और हस्ताक्षर से नौकरी हासिल की। हस्तालेख विशेषज्ञ से कराई गई जांच में यह साबित भी हुआ। जिसके बाद भाई राकेश ने पर्यटन विभाग में शिकायत भी दी। हा...