चतरा, मार्च 12 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यटन सह तीर्थ स्थल माता कौलेश्वरी पर्वत के प्राकृतिक खूबसूरती में चार चांद लगाने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग के द्वारा पहाड़ के सौंदर्यकरण के लिए मैप भी तैयार किया गया है। जिसके तहत मुख्य रूप से माता कौलेश्वरी पहाड़ स्थित प्राकृतिक सरोवर का सौंदर्यकरण किया जाएगा। माता के प्राकृतिक सरोवर के सौंदर्यकरण के बाद यह स्थल पहाड़ का सबसे आकर्षित और मनोरम स्थल बन जाएगा। आसपास झाड़ी और गंदगी से भरे प्राकृतिक सरोवर को विभिन्न प्रकार के निर्माण से गुलजार बनाया जाएगा। कौलेश्वरी पहाड़ तीनों धर्म का संगम स्थल है। जिसका प्रदर्शन भी इस प्राकृतिक सरोवर में पर्यटन विभाग के प्रस्तावित योजना के तहत किया जाएगा। प्राकृतिक सरोवर में माता कौलेश्वरी भगवान गौतम बुद्ध और भगवान महावी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.