बरेली, जून 27 -- नाथ कॉरिडोर को खूबसूरत बनाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा फोकस वॉल बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 80 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है और अक्टूबर 2026 तक विभाग कार्य को पूरा करा लेगी। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसके बाद डैश लाइट का काम भी कराया जाएगा। जिससे नाथ कॉरिडोर में आने वाले मंदिरों की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। टूरिज्म ऑफिसर मनीष सिंह के मुताबिक फोकस वॉल के कार्य की स्वीकृति 17 फरवरी 2025 को मिली थी। इसके लिए शासन से 4 करोड़ 97 लाख 76 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई। जिसमें से शासन द्वारा 3 करोड़ 95 लाख 30 हजार रुपए की धनराशि दी जा चुकी है। यह भी पढ़ें- पर्यटन विभाग की फोकस वॉल का कार्य 80 प्रतिशत पूरा, बढ़ाएंगी नाथ कॉरिडोर की खूबसूरती नाथ कॉरिडोर में 20 फोकस वॉल का निर्माण किया जा रहा है। इसी में ...