पर्यटन विभाग कराएगा काशी-प्रयागराज और अयोध्या का दर्शन, 'स्पिरिचुअल ट्रायंगल' टूर पैकेज लांच
लखनऊ, अगस्त 28 -- त्योहारी सीजन में श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा का सुगम अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने 'विजिट माई स्टेट' अभियान के तहत 'स्पिरिचुअल ट्रायंगल' टूर पैकेज शुरू किया है। चार रात और पांच दिन के इस टूर पैकेज में वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या को एक यात्रा से जोड़ा गया है। यात्रा की शुरुआत वाराणसी से दोपहर एक बजे होगी। पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को प्रमुख मंदिरों, पवित्र घाटों, बौद्ध स्थलों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'स्पिरिचुअल ट्रायंगल' टूर प्रदेश के तीन प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या को एक धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.