पर्यटन विद्यार्थियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए चयन
मुजफ्फर नगर, जून 20 -- मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के बी.एससी. टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के विद्यार्थियों का देश के प्रतिष्ठित 5-स्टार होटलों में 90 दिवसीय औद्योगिक प्रैक्टिकल प्रशिक्षण हेतु चयन हुआ है। छात्र होटलों में फ्रंट ऑफिस, फूड एंड बेवरेज व होटल संचालन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। कॉलेज की प्राचार्या डा. प्रेरणा मित्तल ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विभागाध्यक्ष डा. श्वेता राठी ने बताया कि ऐसा इंडस्ट्री एक्सपोजर विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार कर उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.