कुशीनगर, अप्रैल 21 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पर्यटन विभाग की तरफ से वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की पर्यटन विकास की परियोजनाओं के लिए 1031.70 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 11 परियोजनाओं के लिए 694 लाख रुपये मंजूर हो गए हैं। इसके लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि परियोजना के कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा कराएं।यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि जनपद के रामकोला विधानसभा क्षेत्र में गुरु गोरक्षपीठ स्थित रामजानकी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 73 लाख रुपये, हाटा विधानसभा क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर के लिए 67 लाख रुपये, फाजिलनगर स्थित शिवमंदिर के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.