आदित्यपुर, अप्रैल 6 -- चांडिल। चांडिल डैम में पर्यटन विकास को लेकर विस्थापित मुक्ति वाहिनी (विमुवा) के नेतृत्व में विस्थापितों का प्रतिनिधिमंडल विधायक सविता महतो से मिलेगा। विमुवा नेता नारायण गोप ने बताया कि विधायक महतो को युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का सभापति बनाया गया है। इससे चांडिल डैम में पर्यटन विकास की उम्मीद जगी है। चांडिल डैम पर्यटन के क्षेत्र में उपेक्षित रहने से पर्यटकों के आने की संख्या में कमी आ रही है। पर्यटन के विकास होने से विस्थापितों को रोजगार उपलब्ध होगा। वहीं,क्षेत्र का विकास भी हो सकेगा। इस संबंध में विमुवा जल्द ही विधायक से मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.