पटना, मई 8 -- पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि पर्यटन केवल घूमने का माध्यम नहीं होता, बल्कि यह रोजगार, व्यापार और आर्थिक विकास का भी बड़ा आधार है। पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उत्पन्न किए जाएंगे। स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्प, संस्कृतिकर्मियों और छोटे व्यापारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। वे शुक्रवार को विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि बिहार के पर्यटन स्थलों का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि देश-विदेश से अधिक से अधिक पर्यटक बिहार आएं। हमारी सरकार का प्रयास होगा कि बिहार की पहचान केवल इतिहास तक सीमित न रहे, बल्कि आधुनिक पर्यटन के क्षेत्र में भी बिहार एक नई मिसाल बने। यह भी पढ़ें- पर्यटन विभाग हर साल चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.