पर्यटन योजनाओं को समय पर पूरा करें : मंत्री
पटना, मई 20 -- पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पर्यटन योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया है। वे बुधवार को पर्यटन निदेशालय सभागार में पर्यटन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में पर्यटन संबंधी सभी योजनाएं ससमय पूर्ण हों और इससे आमजन ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो, विभाग को इसके लिए काम करना चाहिए। यही नहीं विभाग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी आमलोगों तक पहुंचाने की भी विशेष योजना बनानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से पर्यटन नीति को कारगर स्वरूप में लागू करने को कहा ताकि पर्यटन प्रक्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा निवेश आए। मंत्री ने विभिन्न पौराणिक मेला-महोत्सव को भव्य रूप में मनाने के लिए कार्ययोजना बनाने का भी निर्देश दिया। इसके पहले पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मंत्री को विभागीय संरचना, कार्यप्रणाली और संचालित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.