मिर्जापुर, फरवरी 25 -- विन्ध्याचल। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन महानिदेशक वेदपति मिश्र ने मंगलवार को देर शाम मां मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद मंदिर की परिक्रमा की। उन्होंने कहा कि विंध्य कॉरिडोर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है ,श्रद्धालुओ की संख्या में इजाफा हो रहा है । काली खोह और अष्टभुजा में भी कॉरिडोर बनना है। जिसके लिए बजट तैयार है। जल्द ही कार्य धरातल पर होगा। पर्यटन के विकास के लिए जो भी संभावनाएं है उसको कराया जायेगा। दर्शन पूजन धीरज मिश्रा ने कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.