बदायूं, मई 11 -- बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भागीरथ घाट कछला पहुंचकर तट पर होने वाले सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि 14 मई के लिये सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एवं केंद्रीय राज्यमंत्री बीएला वर्मा आ रहे हैं। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में विधायक हरीश शाक्य की मेहनत निरंतर रंग ला रही है। विधायक के प्रयास से क्षेत्र में एक के बाद एक बड़ी परियोजना के मंजूर हो रही है। मां भागीरथ घाट कछला के तट पर सौंदर्यीकरण एवं पक्के घाटों के निर्माण की मांग आम जनमानस के द्वारा विगत कई वर्षों से चली आ रही थी। इस मांग को विधायक ने पूरा कर दिया है। मां भागीरथी घाट सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आगमन रहता है। विधायक ने कहा कि भागीरथी घाट पर तटों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.