पर्यटन मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक करोड़
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभाग सक्रिय हैं। इसी क्रम में सोमवार को पर्यटन विभाग ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने मुख्यमंत्री को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।पर्यटन मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संकट के समय पीड़ित परिवारों की सहायता करना सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई इस राशि से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को गति देने के साथ जरूरतमंदों तक भोजन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- सीएम सम्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.