बागपत, मार्च 13 -- बालैनी। पुरा महादेव के परशुराम खेड़ा मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री ने पुरा महादेव सहित बागपत जनपद में करोड़ो रूपये की लागत से बनने वाली तीन परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देशभर में सफलता के नए आयाम लिख रहा है। मुख्य अथिति के रूप में पहुँचे प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 24 करोड़ की लागत से पुरा महादेव मंदिर पर बन रहे कॉरिडोर, एक करोड़ 24 लाख की लागत से त्रिलोक तीर्थ मंदिर बड़ा गांव में और एक करोड़ 24 लाख की लागत से बाबा शाहमल समाधी स्थल का फीता काटकर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने परशुराम धाम खेड़ा मंदिर को एक करोड़ 90 लाख रुपये की सौगात देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में बोलते हुए कैबिनेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.