पर्यटन मंत्री के पुत्र से बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 50 लाख रंगदारी, हत्या की धमकी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पुत्र कृष्ण मुरारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कृष्ण मुरारी ने रविवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि बीते 24 जुलाई की रात करीब 10:20 बजे उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। पैसा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है।
पहले से रंगदारी की मांग पीड़ित ने एफआईआर में बताया है कि मैसेज भेजने वाले ने खुद को मुंबई से संचालित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। मैसेज के साथ व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट का प्रिंटआउट भी एफआईआर में संलग्न किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई कृष्ण मुरारी ने पुलिस को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.