मेरठ, मार्च 13 -- प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को शहीद स्मारक पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार की सुबह वे पहले औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद वे सुबह 10 बजे मेरठ कालेज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद सुबह 11 बजे शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में हस्तिनापुर के समेकित विकास समेत करीब 20 करोड़ के पांच कार्यो का शिलान्यास करेंगे। इसी कार्यक्रम में धन सिंह कोतवाल आर्ट गैलरी समेत 12 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर जिले के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...