पटना, मार्च 29 -- बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) राज्य के गंगा किनारे के शहरों के घाटों पर वाराणसी की तर्ज पर महाआरती कार्यक्रम आयोजित करेगा। धार्मिक पर्यटन को प्रमुखता देते हुए निगम प्रशासन की ओर से बक्सर, पटना, भागलपुर सहित अन्य शहरों में स्थित प्रमुख घाटों पर महाआरती शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में निगम प्रशासन की ओर से पटना में महाआरती की शुरुआत की जाएगी। पर्यटन विभाग के सूत्रों ने बताया कि महाआरती के लगातार होने वाले आयोजनों से गंगा की स्वच्छता के साथ ही इसकी पवित्रता और आस्था के प्रति आमलोगों में जागरूकता का संचार होगा। गंगा के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मित्तन घाट और दीघा के पर्यटन घाट में पहले होगी महाआरती : पर्यटन निगम की ओर से पहले चरण में पटना के दो गंगा घाटों को भव्य महाआरती के लिए चय...