भभुआ, मार्च 28 -- सिंगल भगवानपुर। प्रखंड की भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क की हनुमान घाटी के वनसती माई स्थान के पास बन रहे तेल्हाड़ कुंड पर्यटन द्वार का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका। अभी इसकी ढलाई का काम चल रहा है। इस संबंध में वन विभाग के रेजर मनोज राम से पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी भगवानपुर का तेल्हाड कुंड पर्यटन द्वार और चैनपुर प्रखंड के जगदहवां डैम के पार्क निर्माण कार्य चल रहा है। विकास राशि देर से आने के कारण अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाने से पर्यटकों को तेल्हाड़ कुंड का द्वार मिल जाएगा और जगदहवां डैम में पार्क उपलब्ध हो जाएगा। दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न भगवानपुर। प्रखंड के टोड़ी गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में रामनवमी पर्व पर दो दिवसीय आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो...