नोएडा, मार्च 12 -- रबूपुरा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में पर्यटन मंत्री या पर्यटन मंत्रालय को कोई जानता तक नहीं था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में तेजी के साथ विकास हो रहा है। इसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह गुरुवार को भाईपुर ब्रह्मनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर गौतमबुद्ध नगर में करोड़ों रुपयों की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जेवर को खादर क्षेत्र कहा जाता था, लेकिन आज जेवर की पहचान विकसित एनसीआर के रूप में है। यहां एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के साथ साथ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, टेक्नोलॉजी से संबंधित इकाइयां स्थापित की जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.