अल्मोड़ा, नवम्बर 29 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में पहाड़ के युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार करने में मदद करेगा। इसके लिए अगले सत्र से विवि में टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स का संचालन किया जाएगा। इसमें पर्यटन से रोजगार करने के गुर सीखने के साथ पर्यटन, धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों का अध्ययन भी करेंगे। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां तमाम धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं। साथ ही यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और खुबसूरती भी पर्यटकों को खूब लुभाती है। अल्मोड़ा की ही बात करें तो जागेश्वर, कसार देवी, चितई मंदिर, रानीखेत जैसे कई पर्यटक व धार्मिक स्थल हैं। जिनमें देश विदेश से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसके साथ ही ट्रैकिंग आदि की भी संभावनाएं हैं। इसके चलते पहाड़ों में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार पाने की भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.