पर्यटन के क्षेत्र में मैनपुरी को मिलेगी नई पहचान : जयवीर
मैनपुरी, अगस्त 29 -- प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जनपद में 777.89 लाख की लागत से 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 1166.16 लाख की लागत से 13 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार मैनपुरी के समग्र और संतुलित विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि समान पक्षी विहार में ईको-टूरिज्म की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए 6 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। इससे जनपद को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी। सरकार का लक्ष्य सड़क, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को हर विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचाना है। लोक निर्माण विभाग के तहत 183.08 लाख की लागत से ग्राम सिरसा में अटपुरा पुलिया, Rs.214.35 लाख से ज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.