नई दिल्ली, फरवरी 3 -- -पुरानी दिल्ली के कायाकल्प की कमान अब मुख्यमंत्री के हाथ, शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की बनीं अध्यक्षनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता पुरानी दिल्ली के विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एसआरडीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में लोकनिवास से आदेश जारी हो गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पुरानी दिल्ली के समग्र पुनर्विकास और विरासत संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। पुरानी दिल्ली को आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में कार्पोरेशन विकसित करेगा। अध्यक्ष पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पुरानी दिल्ली का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव पुनर्जीवित करना उनकी सरकार की प्रतिबद्धता है। शाहजहानाबाद केवल इलाका नहीं, बल्कि दिल्ली की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.