पर्यटन का हब बनेगा डांडा-ककनई क्षेत्र
चम्पावत, जून 25 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत का डांडा ककनई क्षेत्र पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा। यहां पैराग्लाइडिंग योजना के लिए 2.77 करोड़ की स्वीकृति मिली है। जिसमें से पहली किस्त के रूप में 1.10 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि परियोजना के तहत डांडा-ककनई क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। जिससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार उपलब्ध हो सकेगा। कहा कि प्रस्तावित पैराग्लाइडिंग परियोजना देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करेगी। परियोजना का क्रियान्वयन केएमवीएन करेगा। डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- पर्यटन का हब बनेगा डांडा-ककनई क्षेत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.