अयोध्या, मार्च 13 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के प्रो. लवकुश मिश्र ने कहा कि पर्यटन किसी भी देश की आर्थिक प्रगति, सांस्कृतिक आदान- प्रदान तथा स्थानीय रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि भारत जैसे विविध सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से समृद्ध देश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह बातें प्रो. मिश्र ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा एमबीए (टूरिज्म मैनेजमेंट) में के राष्ट्र निर्माण में पर्यटन की भूमिका विषयक व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता कही। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यटन उद्योग के विभिन्न आयाम धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन तथा विरासत पर्यटन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यटन क्षेत्र के विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.