प्रयागराज, मार्च 16 -- कौशाम्बी की अलवारा झील को अब रामायण पर्यटन सर्किट का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को कार्यालय के त्रिवेणी सभागार में अफसरों के साथ बैठककर 400 हेक्टेयर में फैली इस झील को विकसित करने का निर्देश दिया। यह विशाल प्राकृतिक झील अपनी समृद्ध जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण व प्रवासी पक्षियों के आगमन के कारण महत्वपूर्ण मानी जाती है। बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि अयोध्या, प्रयागराज व चित्रकूट जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के मध्य स्थित होने के कारण इस झील को रामायण पर्यटन सर्किट के तहत एक प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि परियोजना की रूपरेखा तैयार करते समय इसके भौगोलिक व धार्मिक महत्व को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाए। पर्यावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.