पर्यटन और मानसून सीजन में अवकाश पर न रहें अधिकारी : सीडीओ
नैनीताल, मई 27 -- नैनीताल, संवाददाता। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ अशोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में पेयजल निगम, सिंचाई विभाग, जल संस्थान, लघु सिंचाई, नलकूप विभाग और जमरानी परियोजना के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ ने पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने को कहा। साथ ही पर्यटन और मानसून सीजन के दौरान अधिकारियों से अवकाश पर न जाने को भी कहा।उन्होंने सभी विभागों को सीएम पोर्टल, जिलाधिकारी कार्यालय एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने ने होटल एवं होमस्टे में चल रहे बोरिंग कार्यों की जांच के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बोरिंग की अनुमति जनपद स्तर या केंद्रीय जल संशाधन मंत्रालय से विधिवत प्राप्त की गई है या न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.