कौशाम्बी, जनवरी 28 -- कौशाम्बी तपोस्थली में करोड़ों रुपये की लागत से बौद्ध थीम पार्क के अलावा अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही थी। डीएम ने औचक निरीक्षण किया तो सारी सच्चाई सामने आ गई। इस पर डीएम ने तगड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए शिकंजा कस दिया है। अब इस मामले में पर्यटन अधिकारी व परियोजना प्रबंधक से जवाब तलब किया गया है। डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा 14 जनवरी को कौशाम्बी तपोस्थली का निरीक्षण करने पहुंचे थे। लगभग 22 करोड़ की लागत से बन रहे बौद्ध थीम पार्क का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप था। पर्यटन विभाग व कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिट यूनिट-2 का एक भी जिम्मेदार वहां नहीं मिला। बौद्ध थीम पार्क के अलावा टीएफसी व गेट काम्पलेक्स का भी निर्माण कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.