पर्यटनकर्मियों ने सांसद संजय सेठ को सौंपा मांग पत्र
रांची, मई 23 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों में कार्यरत पर्यटनकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रांची सांसद सह राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने स्थायीकरण, ड्यूटी के दौरान मौत होने पर आश्रित को नौकरी देने समेत विभिन्न मांगें रखीं। पर्यटनकर्मियों ने झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा तैयार की जा रही नियमावली में उनकी मांगों को शामिल करने का आग्रह किया। इस दौरान सांसद ने पर्यटन सचिव मुकेश कुमार से फोन पर बात कर समस्याओं के समाधान का आग्रह किया। इसके बाद पर्यटन सचिव ने बुधवार को प्रतिनिधिमंडल को धुर्वा स्थित कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया है। पर्यटनकर्मियों ने बताया कि उनसे महीने में 30 दिन काम लिया जाता है, लेकिन 26 दिन की ही मजदूरी दी जाती है। साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.