रांची, फरवरी 24 -- रांची। विशेष संवाददाता राज्य के बजट में दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। प्रमंडल के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जिले इस बजट में खास फोकस में हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के तहत इन जिलों के सदर अस्पतालों में मेमोग्राफी मशीन लगाने की घोषणा की गई है, जिससे महिलाओं के कैंसर की समय पर जांच और इलाज संभव हो सकेगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। खूंटी जिले के पेरवाघाघ जलप्रपात और पांडु पुंडिंग पर्यटन स्थल का विकास कर वहां मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। दोनों स्थानों को इको-टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके अलावा दशम जलप्रपात और जोन्हा जलप्रपात में ग्लास ब्रिज बनाने की घोषणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.