बिहारशरीफ, जून 5 -- पर्यटक स्थल राजगीर में नहीं दिखता है पॉलीथिन पाबंदी का असर सब्जी दुकानों समेत अन्य दुकानों पर खुलेआम पॉलीथिन में सामान देते हैं दुकानदार राजगीर, निज प्रतिनिधि।

पॉलीथिन का उपयोग राजगीर नगर परिषद द्वारा शहर में दुकानों व अन्य जगहों पर पॉलीथिन के उपयोग न करने की कई बार पोस्टर चिपकाए गए हैं। लेकिन, इसका असर दुकानदारों व खरीदार पर बिल्कुल नहीं पड़ रहा है।

पाबंदी का उल्लंघन पर्यटक नगरी में पॉलीथिन की पाबंदी कई बार लगायी गयी है। लेकिन, पर्यटक नगरी में मुख्य सड़क समेत जिला परिषद मार्केट में लगे सब्जी मंडी सभी जगहों पर खुलेआम लोगों को पॉलीथिन में ही सब्जी व अन्य सामान दिये जा रहे हैं।

उल्लंघन का प्रभाव सरकार की पाबंदी के फैसले का इस नगरी में पालन नहीं हो रहा है। फुटपाथी दुकानदार हो चाहे अन्य दुकानदार सभी धड़ल्ले से काली व पतल...