बांका, अप्रैल 26 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को पर्यटक स्थल प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में प्रधान पुजारी श्याम आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 101 किलो लड्डू का मंदिर में भोग लगाया गया। बताया कि बिहार के सम्राट का तिलडीहा दुर्गा मंदिर में बचपन से लगाव रहा है। मुख्यमंत्री निर्धारित समय के पूर्व तीन बजे मंदिर पहुंचे और लगभग 20 मिनट तक परिसर में रुके। इस दौरान सीएम ने तिलडीहा मंदिर का चहुंमुखी विकास करने की बात कही। यह भी पढ़ें- बचपन के मंदिर में सम्राट चौधरी ने पूजा, 101 किलो लड्डू का भोग लगाकर यह मन्नत मांगी बताया कि 1603 मे...