मुंगेर, मई 7 -- असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के चौरगांव पंचायत अंतर्गत पर्यटक स्थल ढोल पहाड़ी को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने का कार्य आरंभ हो गया है। गायत्री मंदिर के लिए सीढ़ी निर्माण कार्य आरंभ होने के बाद जल संचय के लिये स्थल को चिन्हित किया जा रहा है। इस मौके पर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रॉबिन आनंद मुख्य रूप से मौजूद थे। इस संबंध में श्री आनंद ने बताया कि अंचल अमीन सूरज कुमार के द्वारा ढोल पहाड़ी का सीमांकन कार्य किया जा रहा है। गौरतलब हो कि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ढोल पहाड़ी के विकास के लिए 12 करोड़ 49 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। यह भी पढ़ें- भूमि पूजन के बाद भी मुंडेश्वरी में नहीं शुरू हुई योजना पूरा कार्य वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की निगरानी में किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...