कुशीनगर, मार्च 11 -- कुशीनगर। पर्यटक स्थल फाजिलनगर में नगर पंचायत की सफाई व जल निकासी व्यवस्था खराब हो गई है। सड़क पर नाले का गंदा पानी फैल रहा है। विदेशी पर्यटक भी इससे बचने के प्रयास में रहते हैं। इससे विदेश में भी पर्यटक स्थली की छवि खराब हो रही है।फाजिलनगर बौद्ध व जैन दोनों धर्मों के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां पर इनके धर्म गुरुओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थान हैं। उपनगर के पुराने बाजार बाबू बाजार में बौद्ध धर्म से संबंधित एक टीला है, जिसके दर्शन के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। यहीं पर नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। नगर पंचायत सबकुछ जानते हुए भी अनजान बना हुआ है। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, रामबेलास सिंह आदि ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर पंचायत की उदासीनता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.