रिषिकेष, मार्च 7 -- वीकेंड पर शनिवार को ऋषिकेश शहर में पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। मुख्य मार्ग पर जयराम चौक से लेकर चंद्रभागा पुल तिराहे से दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते हुए नजर आए। जाम से बचने के लिए वाहन चालकों ने हरिद्वार बाईपास मार्ग का रुख किया, तो यहां भी इंद्रमणि बडोनी चौक पर ट्रैफिक बेपटरी हो गया। शनिवार को सुबह से ही साहसिक और अन्य पर्यटन गतिविधियों के लिए ऋषिकेश में पर्यटक जुटने शुरू हो गए थे। दिल्ली, एनसीआर, यूपी, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से करीब 11 बजे पर्यटक वाहन भारी संख्या में शहर में दाखिल हुए, जिससे जयराम चौक से चंद्रभागा पुल तक जाम के हालात पैदा हो गए। मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ाते ही सवारी वाहनों ने आंतरिक सड़कों का रुख किया, जिससे यहां भी ट्रैफिक बेपटरी हो गया। ब्रांच रूटों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.