नैनीताल, अप्रैल 8 -- नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर खुर्पाताल के समीप मंगलवार शाम दो पर्यटक वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि फरीदाबाद निवासी शिवम चंदेल अपने वाहन से नैनीताल से लौट रहे थे, जबकि हरियाणा निवासी परवेज खान टैक्सी वाहन से सवारियों को लेकर नैनीताल आ रहे थे। खुर्पाताल के पास दोनों के वाहन आमने-सामने टकरा गए, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहन चालकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए समझौता कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.