बिहारशरीफ, मार्च 24 -- राजगीर में यूको बैंक की शाखा का हुआ उद्घाटन फोटो : यूको बैंक-राजगीर में यूको बैंक की शाखा का उद्घाटन करते डीजीएम। राजगीर, निज संवाददाता। शहर में यूको बैंक की शाखा का का उद्घाटन मंगलवार को कोलकाता अंचल के डीजीएम विमलेश कुमार पांडेय व पटना अंचल के डीजीएम मोतीलाल भनोट ने की। उन्होंने कहा कि बैंक पर्यटक नगरी में करेंसी एक्सचेंज सेंटर स्थापित करने पर विचार कर रही है। इससे विदेशी पर्यटकों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बोधगया की तरह राजगीर में भी इसकी काफी आवश्यकता है। बैंक का ध्यान इस पर है। यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार, पर्यटन और विदेशी निवेश के लिए आवश्यक है। जिसे बैंक, फॉरेक्स ब्रोकर या मुद्रा विनिमय केंद्रों के माध्यम से किया जाता है। बैंक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप्स और व्यक्तिगत जरूरतों के लिए डिजिटल ...