पर्यटक और टैक्सी चालक के बीच सड़क पर विवाद
बागेश्वर, मई 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कांडा थाना क्षेत्र के घिंघारूतोला के पास एक पर्यटक और स्थानीय टैक्सी चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष सड़क पर आपस में भिड़ गए और लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों के बीच हल्की टक्कर होने के बाद विवाद बढ़ गया। पहले बहस हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो को लेकर यह भी चर्चा थी कि पर्यटक के पास बंदूक थी, लेकिन पुलिस जांच में यह दावा गलत साबित हुआ। कांडा थाने के एसओ बलवंत कंबोज ने बताया कि पर्यटक की पूरी जांच की गई, लेकिन उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.