लातेहार, अप्रैल 14 -- बेतला, प्रतिनिधि। क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटनस्थल केचकी संगम आनेवाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। पर्यटकों को पर्याप्त सुविधा मुहैया कराने के लिए हमेशा से प्रयासरत पीटीआर प्रबंधन ने केचकी संगम में पहली बार एटीवी (ऑल टेरेन व्हीकल) सवारी की सुविधा उपलब्ध कराई है। जिसका विभिन्न जगहों से आनेवाले पर्यटक भरपूर आनंद उठा रहे हैं। इस संबंध में कोलकाता के पर्यटक अभय सेन गुप्ता ने कहा कि यूं तो केचकी संगम की प्राकृतिक खूबसूरती अपने आप में अनोखी है, पर एटीवी पर सवार हो उन मनोहारी अनुपम छंटाओं को निहारने की मजा ही कुछ और है। कोयल और औरंगानदी के संगम स्थल के रेतीले तट और ऊबड़-खाबड़ रास्ते में एटीवी चलाने का अनोखा अनुभव पर्यटकों को जहां रोमांचित कर रहा है, वहीं युवा वर्ग व एडवेंचर प्रेमियों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। ...