लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- भीरा, संवाददाता। किशनपुर सेंचुरी में रविवार की सुबह जंगल सफारी कर रहे पर्यटकों को अलग अलग स्थानों पर पांच बाघों के दीदार हुए। दुधवा टाइगर रिजर्व में पहुंच रहे सैलानियों को इन दिनों जमकर बाघ के दीदार हो रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ से आये पर्यटक रोहित प्रताप सिंह, कपिल प्रताप सिंह, आशीष सिंह भीरा निवासी अपने मित्र आदर्श अवस्थी,अतुल शुक्ला व संदीप शर्मा के साथ जंगल सफारी का आनंद ले रहे थे तभी उन्हें व अन्य पर्यटकों को भी अलग अलग जगह पांच बाघों के दीदार हुए। बाघों को नजदीक से देख पर्यटक को रोमांचित हो उठे तथा खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल व कैमरो में कैद करते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.