नई दिल्ली, अगस्त 11 -- -आध्यात्मिकता, विरासत और संस्कृति को एक साथ जोड़कर दिल्ली को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर स्थापित करने का लक्ष्यनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में घूमने के लिए आने वाले सैलानियों को दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी देने के लिए दिल्ली सरकार ने चार पर्यटन सर्किट बनाए हैं।

पर्यटन सर्किट का शुभारंभ अक्षरधाम मंदिर में मंगलवार को आयोजित 'स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव-2026' में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भागीदारी की और इन सर्किटों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इसका उद्देश्य दिल्ली की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को एकीकृत पर्यटन अनुभव के रूप में देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है। आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

दिल्ली की विविधता मुख्यमंत्री...