छपरा, मार्च 24 -- डीएम ने कुलपति व डीएफओ के साथ नगर वाटिका बनाने को लेकर जेपी विवि परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण छपरा, एक संवाददाता। हरित क्षेत्र के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में नगर वाटिका के निर्माण की योजना को गति दी गई है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व वन प्रमंडल पदाधिकारी सोनू कुमार ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रमेंद्र वाजपेई के साथ मंगलवार को प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया। इस कैंपस में नगर वाटिका के निर्माण होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। योजना के तहत विश्वविद्यालय परिसर के चयनित हिस्से में नगर वाटिका विकसित की जाएगी। इसमें परिसर में स्थित पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही नक्षत्र उद्यान, जेपी स्मृति वाटिका और मियावाकी फ...