हरिद्वार, मार्च 22 -- राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में जंगल सफारी के लिए बंद किया गया मुंडाल मार्ग अब खोल दिया गया है। रविवार को सफारी करने पहुंचे पर्यटकों को इसी मार्ग से भेजा गया। बीते शुक्रवार को बारिश के कारण चीला रेंज के बड़े हिस्से में कीचड़ जमा हो गया था। मुंडाल मार्ग पर सफर जोखिमभरा होने के कारण इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इसके चलते शनिवार को पर्यटकों को सीमित क्षेत्र में ही जंगल सफारी कराई गई। वन विभाग के अनुसार, बारिश के कारण मुंडाल मार्ग वाहनों के चलने योग्य नहीं था, इसलिए पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देकर यह निर्णय लिया गया। अब जिला पार्क के वन आरक्षी राहुल सैनी ने बताया कि इस मार्ग को दुरुस्त कर लिया गया है। रविवार सुबह ही मुंडाल मार्ग को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.