पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी
देहरादून, जून 1 -- जोशीमठ। फूलों की घाटी नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खुला, थाना प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे पार्क को सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इस अवसर पर रेंज अधिकारी चेतन कांडपाल समेत वन विभाग के अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। फूलों की घाटी नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए प्रतिवर्ष 1 जून को खुलता है और 31 अक्टूबर को बंद किया जाता है। नेशनल पार्क के खुलने के बाद प्रकृति प्रेमी एवं फोटोग्राफरों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष वेली ऑफ फ्लावर नेशनल पार्क के खुलते समय पार्क के अंदर काफी फूल खिले हुए हैं। जो पर्यटकों को मंत्रम मुक्त कर रहे हैं, थाना प्रभारी बनदीप सिंह ने बताया कि प्रातः 11 बजे तक 105 पर्यटक नेशनल पार्क में प्रवेश कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.