रांची, जनवरी 31 -- खूंटी, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने तिलमा पंचायत स्थित प्रसिद्ध रीमिक्स जलप्रपात का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा, पंचायत प्रतिनिधियों एवं पर्यटन मित्रों के साथ बैठक कर पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में पर्यटन स्थलों पर आवश्यक संरचनाओं, सुरक्षा इंतजामों और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार का लक्ष्य झारखंड को एक प्रमुख पर्यटन हब के रूप में विकसित करना है। खूंटी जिला प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.