पर्यटकों के प्रति बेहतर व्यवहार से मजबूत होगी बिहार की पहचान
गया, मई 21 -- बोधगया स्थित बीटीएमसी सभागार में गुरुवार को बिहार पर्यटन विभाग की पहल पर "टूरिस्ट फर्स्ट-बिहार फर्स्ट" अभियान के तहत एक दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्लोबल ह्यूमन ऑर्गेनाइजेशन (जीएचओ) मुंबई द्वारा गया जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया। गया जी व बोधगया में सुरक्षित, सुखद, जिम्मेदार और पर्यटक अनुकूल वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। प्रशिक्षण में महाबोधि मंदिर एवं बीटीएमसी कार्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को संवाद कौशल, पर्यटकों से विनम्र व्यवहार, आतिथ्य सत्कार, सुरक्षा जागरूकता, प्राथमिक उपचार, तनाव प्रबंधन तथा पारिवारिक एवं सामाजिक समन्वय जैसे महत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.