पर्यटकों की गाड़ियों के शीशों पर काली फिल्म मिलने पर दो का चालान
नैनीताल, जून 4 -- नैनीताल। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को तल्लीताल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने काली फिल्म लगी दो कारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके पर ही शीशों से पन्नी हटवाई और वाहन चालकों के चालान किए। तल्लीताल डांठ क्षेत्र में पुलिस नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी दौरान मध्यप्रदेश और अहमदाबाद से आए पर्यटकों के दो वाहन सड़क किनारे रुक गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने लगा। पुलिस कर्मियों ने वाहन हटाने के निर्देश दिए, पर निर्देशों का पालन नहीं हुआ। इस दौरान पुलिस की नजर वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म पर पड़ी। यह भी पढ़ें- नैनीताल में काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस की कार्रवाई यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.