पर्यटकों की कार पेड़ से टकराई, मां-बेटी समेत चार घायल
नैनीताल, सितम्बर 1 -- गरमपानी। मौना-क्वारब मोटर मार्ग में दियारी के पास मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के कारण कार खाई में जाने से बच गई और उसमें सवार चार पर्यटकों की जान बाल-बाल बची। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पीलीभीत निवासी पर्यटक कार से क्वारब की ओर आ रहे थे। दियारी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्वारब चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा। हादसे में 35 वर्षीय नरेंद्र अग्रवाल पुत्र योगेश अग्रवाल के सिर और पैर में चोट आई है। उनकी पत्नी 32 वर्षीय कांति, 12 वर्षीय बेटी प्रिया और कार चालक 24 वर्षीय सचिन भी घायल हुए हैं। सभी खमरियापुर, पीलीभीत उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। घायलों को प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.